देहरादून, फरवरी 18 -- रुड़की। न्यायालय के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में श्रवण कुमार निवासी भंगेड़ी मावतपुर, भीम निवासी बालूपुर तथा अमित कुमार निवासी बिंदु खड़क को हिरासत में लिया गया। तीनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...