रुड़की में तीन युवकों में मारपीट, शांतिभंग में चालान
देहरादून, जून 29 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में रविवार देर रात तीन युवकों के बीच आपसी विवाद और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान विकास, जोगिंदर और नौशाद, निवासी ढंडेरा, रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आपस में झगड़ा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। साथ ही तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.