रुड़की में तीन दिन बाद गंगनहर से मिला युवक का शव
देहरादून, जून 26 -- रुड़की। गंगनहर में डूबे युवक का शव घटना के तीन दिन बाद बरामद हो गया। पुलिस के अनुसार बुधवार को मच्छी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अमीरुद्दीन पुत्र खलील अहमद रविदास घाट पर गंगनहर में डूब गया था। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार को युवक का शव मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.