देहरादून, अप्रैल 7 -- रुड़की। मंगलवार को तहसील सभागार में तहसील दिवस पर कम फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और अपर तहसीलदार शुभांगिनी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। कार्यक्रम के शुरुआती एक घंटे में मात्र सात फरियादी ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिससे आयोजन में अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी। अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...