देहरादून, मई 18 -- रुड़की। रेलवे स्टेशन ढंडेरा यार्ड स्थित रेलवे फाटक संख्या 512 पर सड़क अत्यधिक खराब होने के कारण मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (कार्य) उत्तर रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि फाटक को 19 मई सुबह 8 बजे से 20 मई सुबह 8 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस बल तैनात कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों, रेलवे फाटक संख्या 511 और मंगलौर-कोटवाल अलीपुर बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रुड़की में ढंडेरा रेलवे फाटक मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे रहेगा बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...