रुड़की में डबल मर्डर के आरोपी विक्की के पास मिला 315 बोर का तमंचा, हत्या की वजह ढूंढ रही पुलिस
देहरादून, अगस्त 26 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने डबल मर्डर के आरोप में सगे भाई विवेक उर्फ विक्की को चुड़ियाला भगवानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस और बाइक बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में संपत्ति विवाद और महिलाओं के चरित्र पर शक को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की रात गणेशपुर रुड़की निवासी अर्जुन सिंह ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके मामा विवेक उर्फ विक्की ने फायरिंग कर उसकी मां और मौसी की हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- दोस्त की चिता से लौटकर सगी बहनों को मौत के घाट उतारा, रक्षाबंधन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.