देहरादून, जून 11 -- रुड़की। लक्सर क्षेत्र में रुड़की-लक्सर मार्ग पर गुरुवार को डौसनी गांव के पास खनन सामग्री से भरे डंपर और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर हाईवे पर पलट गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दो यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। यह भी पढ़ें- रुड़की में डंपर और बस की टक्कर में दो यात्री घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...