रुडकी, मई 4 -- रुड़की, संवाददाता। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर रुड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। शहर के चंद्रशेखर चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान राहगीरों को भी झालमुड़ी वितरित कर जीत की खुशी साझा की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, मेयर अनीता अग्रवाल और जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। यह भी पढ़ें- भाजपा की प्रचंड जीत पर निकाला गया विजय जुलूस यह भी पढ़ें- बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.