रुड़की में जाति जनगणना में वैज्ञानिक गणना की मांग
देहरादून, सितम्बर 23 -- रुड़की। कांग्रेस ओबीसी विभाग उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी और जिलाध्यक्ष मुबशीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसीलदार विकास अवस्थी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आगामी जनगणना में जातियों की गणना की पद्धति को वैज्ञानिक, प्रमाणित और एकरूप बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि केवल व्यक्ति से उसकी जाति पूछ लेना पर्याप्त नहीं है। एक ही जाति के अलग-अलग नाम, पर्यायवाची नाम, क्षेत्रीय नाम, उच्चारण और वर्तनी के अंतर के कारण एक समुदाय की आबादी अलग-अलग प्रविष्टियों में बंट सकती है। इससे विशेष रूप से ओबीसी, अति पिछड़े, कारीगर और परंपरागत व्यवसायों से जुड़े समुदायों के आंकड़े प्रभावित होने की आशंका है। कांग्रेस ओबीसी विभाग ने मांग की कि जनगणना में ओबीसी की स्पष्ट श्रेणी का प्रावधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.