देहरादून, जून 18 -- रुड़की। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने छह साल पुराने मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम ग्राम तुगलपुर में दबिश देकर आरोपी आशू पुत्र कर्णपाल (30) को उसके घर से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की गई। इस दौरान टीम में एसआई योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भरत सिंह और होमगार्ड श्याम सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...