रुड़की में चेकिंग के दौरान युवक तमंचे सहित गिरफ्तार
देहरादून, जून 26 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान भगवानपुर-मंगलौर बाईपास से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अयान पुत्र जमील निवासी सिकरौढ़ा, कोतवाली भगवानपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.