रुड़की में चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 18 -- रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात सैनी पार्क इमलीखेड़ा और धनौरी क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों की पहचान फारुक पुत्र सफी निवासी इमाम साहब रोड, वार्ड नंबर एक, पिरान कलियर और सामील पुत्र घसीटा निवासी मुस्तफाबाद पदार्थ, पथरी के रूप में की है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.