देहरादून, जून 24 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पनियाला गांव निवासी सदाकत के गोदाम में 21 जून को हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दोनों के पास से चोरी किया गया सामान की बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम पुत्र इरफान निवासी बागोंवाली, मुजफ्फरनगर (हाल निवासी तेलीवाला, थाना गंगनहर) और जावेद पुत्र इबने हसन निवासी तेलीवाला, छप्पर वाली मस्जिद, थाना गंगनहर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...