रुड़की में गर्मी का प्रकोप बरकरार, 38.5 डिग्री पर पहुंचा पारा
रुडकी, जून 21 -- रुड़की, संवाददाता। जून का अंतिम सप्ताह शुरू होने के बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप तथा उमस भरे मौसम ने जनजीवन को प्रभावित किया। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस होने लगा था। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने के अलावा वातावरण में उमस भी बढ़ती गई। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। घरों और प्रतिष्ठानों में लगे पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर भी अपेक्षित राहत नहीं दे सके। यह भी पढ़ें- धर्मनगरी में गर्मी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.