रुडकी, मार्च 17 -- रुड़की, संवाददाता । शहर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पूरे दिन कई व्यापारियों ने गैस एजेंसियों के चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सके। होटल और ढाबा संचालकों का कहना है कि बिना गैस के भोजन बनाना संभव नहीं है। इससे उनके व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। कुछ जगहों पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गईं, लेकिन वह पर्याप्त नहीं रहीं। इस बीच यह खबर आई की मंगलवार से कॉमर्शियल सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार सुबह से लोगों ने गैस एजेंसियों के कई चक्कर लगाए। बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला और निराश होकर वापस जाना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...