रुड़की में कूड़े का पहाड़, 870 मीट्रिक टन कचरा जमा
रुडकी, मार्च 13 -- रुड़की शहर इन दिनों कूड़े के संकट से जूझ रहा है। पिछले पांच दिनों से शहर से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण सड़कों और मोहल्लों में गंदगी का अंबार लग गया है। हालात यह हैं कि शहर में करीब 870 मीट्रिक टन कूड़ा जमा होकर पहाड़ का रूप ले चुका है। नगर निगम की व्यवस्था ठप होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं, जिससे दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार पहले शहर से प्रतिदिन लगभग 145 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सफाई कर्मचारी पांच दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिस कारण शहर की सफाई व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई है। कूड़ा न उठने से बाजारों, कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर हालात बदतर हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.