देहरादून, अप्रैल 9 -- रुड़की। किसानों की विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने रामनगर में अधिशासी अभियन्ता का घेराव किया। उन्होंने विद्युत बिलों में गड़बड़ी की समस्याएं बताई इसके साथ ही कर्मचारियों पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। विभिन्न समस्याओं से संबंधी मांगपत्र भी सौंपा। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय, समीर, नसीम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...