देहरादून, सितम्बर 2 -- रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा का बकाया गन्ना भुगतना, स्मार्ट मीटर का विरोध एवं अन्य मांगों को लेकर रुड़की तहसील में धरना 16वें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती और ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गौरव चौधरी ने धरने को समर्थन देते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया। वहीं किसानों ने कहा कि वह अपनी मांगों पर अडिग है और किसी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं है। यह भी पढ़ें- Roorki News: बिजली की समस्याओं को लेकर अधिकारियों पर गरजे किसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...