रुडकी, मार्च 8 -- नगर के सिबलिंग्स नर्सरी स्कूल की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किड्स मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। किड्स मैराथन का आयोजन पुरानी गंगनहर किनारे बीईजी रोइंग क्लब के समीप स्थित ट्रैक पर किड्स मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, समाजसेवी मनीषा बत्रा और समाजसेवी पूजा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। विधायक बत्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित होती है। मैराथन के दौरान नन्हे धावकों को दौड़ते देख अभिभावक भी फूले नहीं समाए और तालियाँ बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की संस्थापक किरण कौशिक व ...