देहरादून, अप्रैल 25 -- रुड़की। रुड़की में रामपुर चुंगी के पास शनिवार को कार और बाइक की टक्कर के बाद जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं। बाइक सवार युवक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...