रुडकी, सितम्बर 2 -- रुड़की, संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर बुधवार को झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी देहात कार्यालय पर प्रदर्शन कर तहरीर दी। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा सरकार पर दलित और संविधान विरोधी मानसिकता से काम करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की गई। यह भी पढ़ें- खड़गे के कथित अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, एसपी देहात कार्यालय पहुंचकर दी तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...