देहरादून, अप्रैल 18 -- रुड़की। संस्कार भारती महानगर रुड़की के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कवि राम शंकर सिंह की पुस्तक 'सुभाषित सतसई' (दोहा संग्रह) का लोकार्पण लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के सभागार में हुआ। कार्यक्रम संस्कार भारती उत्तराखंड साहित्य विभाग एवं महानगर रुड़की इकाई के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आनन्द भारद्वाज ने कीकार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर, छात्रा नंदिनी अवस्थी की सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया और पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण सुकुमार, हरिप्रकाश शर्मा 'खामोश', डॉ. अनिल शर्मा, किसलय क्रांतिकारी, मनीष श्रीवास्तव, प्रांत संयोजक डॉ. राजकुमार उपाध्याय शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...