रुड़की में कलीम हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, जून 17 -- रुड़की। भगवानपुर के चर्चित कलीम हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर भगवानपुर पुलिस ने आरोपी अर्पित चौहान और ऋषिकेश सिंह के खुब्बनपुर स्थित घरों पर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया। दोनों आरोपी 17 मई को होटल धरोहर में हुई मारपीट के बाद कलीम की मौत के मामले में वांछित हैं। पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में न्यायालय में उपस्थित न होने पर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- फरार हत्या आरोपियों के घरों पर चस्पा की गई कुर्की की उद्घोषणा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.