रुडकी, मई 20 -- रुड़की, संवाददाता। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर रुड़की केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट और नकली दवाओं के विरोध में अपने मेडिकल स्टोर बंद रखे। मेडिकल स्टोर बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग दवाओं के लिए इधर-उधर भटकते रहे। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक, कॉर्पोरेट कंपनियों की ओर से दवाओं पर दी जा रही भारी छूट इसको लेकर ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) की ओर से लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसके चलते ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर रुड़की के दवा व्यापारियों ने अपने मेडिकल स्टोर बंद रखे। ब...