रुडकी, फरवरी 20 -- एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में व्यापक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं और किशोरियों को एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। सिविल अस्पताल परिसर से सुबह करीब 11 बजे रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि एनीमिया महिलाओं और किशोरियों में तेजी से फैल रही समस्या है, जिससे कमजोरी, चक्कर, थकान और विकास संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। उन्होंने आयरन-युक्त आहार, हरी सब्जियों और नियमित जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.