देहरादून, जुलाई 7 -- रुड़की। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया ने कैडेट्स को अनुशासन, कठिन परिश्रम, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा का महत्व बताया। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह ने समय प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर दिया। शिविर में कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड सिग्नल, आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप एडजुटेंट कैप्टन सुशील कुमार आर्य ने सहयोग के लिए क्वांटम विश्वविद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- रुड़की में एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...