रुड़की में एनसीसी कैडेट्स को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति व गोल्ड मेडल वितरित
देहरादून, मई 5 -- रुड़की। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी में छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कैडेट्स को सम्मानित किया। यूओ अनंत चौहान, यशोवर्धन पंवार और दीप्ति को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति दी गई। वहीं आदित्य पॉल और काशवी कालरा को बेस्ट कैडेट अवार्ड से नवाजा गया। कैडेट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पांच कैडेट्स को Rs.6000-Rs.6000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य और सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.