देहरादून, अक्टूबर 1 -- रुड़की। देवभूमि एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से बुधवार को आयोजित स्टेट ट्रायल में उत्तराखंड के सात प्रतिभावान बॉक्सरों का चयन आगामी जेपी नारायण ट्रॉफी के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी तेलंगाना में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्टेट ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों और चयन प्रक्रिया के बाद मयंक, दीपांशु, अरिहंत, शाश्वत, शेखावत, सूर्य और कृष्णा का चयन उत्तराखंड टीम के लिए किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र टिकोला, सचिव अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल तोमर और संयुक्त सचिव मृणालिका अत्रे मौजूद रहे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगित...