देहरादून, अप्रैल 17 -- रुड़की। अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत फायर स्टेशन रुड़की की टीम द्वारा शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत सेनटेनस सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जादूगर रोड रुड़की तथा कलियर शरीफ क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान फायर यूनिट ने आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों, सावधानियों और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। मॉक ड्रिल के दौरान स्कूल परिसर में कृत्रिम रूप से आग लगाकर उसे बुझाने का अभ्यास कराया गया, जिससे छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.