देहरादून, दिसम्बर 16 -- रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को शिमला से गिरफ्तार किया है। हाईकोर्ट के आदेश पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने वारंटी के खिलाफ अभियान चलाया। अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी ने बताया कि एक वारंटी को हिमाचल से गिरफ्तार किया है। आरोपी अंशुल गुप्ता, निवासी आदर्श नगर रुड़की लंबे समय से कोर्ट की तारीख पर नहीं पहुंच रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.