रुड़की पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून, मई 30 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 11 मई को सैनिक कॉलोनी निवासी एकांश को घर से बुलाकर उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान प्रथम उर्फ मनु पुत्र भूपेंद्र निवासी सैनिक कॉलोनी का नाम सामने आया।पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को दबिश के दबाव में आरोपी ने स्वयं कोतवाली पहुंचकर सरेंडर किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.