रुड़की पुलिस ने दहेज हत्या मामले में एक आरोपी को जेल भेजा
देहरादून, मई 16 -- रुड़की। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी अबू बकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में मृतका के पिता मोहम्मद इरफान ने 30 मार्च 2026 को कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित किया, जिसके चलते भूषण जहां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी रुड़की के निर्देशन में गठित टीम ने शनिवार को आरोपी अबू बकर को लंढौरा चौक से गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.