रुड़की पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 21 लोगों का किया चालान
देहरादून, मई 6 -- रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलवार की रात को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान 21 व्यक्तियों को सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पकड़ा, जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। पुलिस ने सभी से 5250 रुपये का जुर्माना भी वसूला। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों को सख्त संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने पर 22 लोगों का किया चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.