रुडकी, मार्च 22 -- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार रुड़की आगमन पर मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चौधरी धीर सिंह के नेतृत्व में उनकी वर्कशॉप पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। रविवार को आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संगठन और सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, सरकार ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक चौधरी धीर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मदन कौशिक को कैबिनेट में जगह मिलना क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.