देहरादून, जनवरी 3 -- रुड़की। नगर निगम रुड़की की टीम ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर से अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने बीटी गंज से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। यहां से दुर्गा चौक होते हुए बीएसएम तिराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान व्यापारियों व अधिकारियों के बीच कहा सुनी भी हुई, लेकिन अभियान को जारी रखा गया। अभियान के दौरान काफी सामान जब्त किया गया है। 13 दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। वरिष्ठ कर निर्धारण एवं राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.