रुडकी, जून 3 -- रुड़की, संवाददाता। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और विधायक उमेश कुमार ने रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर रोडवेज की नई बस सेवा का शुभारंभ किया। नई बस सेवा शुरू होने से रुड़की, लक्सर और दल्लावाला क्षेत्र के यात्रियों, छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित और किफायती परिवहन व्यवस्था का लाभ भी मिलेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों तक बेहतर परिवहन सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- रुड़की में रुड़की-दल्लावाला नई बस सेवा का शुभारंभ, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा दिखाई हरी झंडी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...