रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने डीएम मयूर दीक्षित के साथ मंगलवार को तहसील परिसर में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। अब तहसील परिसर का फ्रंट हिस्सा काफी मनमोहक लग रहा है। यहां फुटपाथ को भी अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। आने वाले समय में शहर को और खूबसूरत बनाया जाएगा। वहीं, डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि शुलभ फुटपाथ को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दिए जाने के विजन के तहत यहां आधुनिक फुटपाथ बनाया गया है। यह भी पढ़ें- मंत्री और डीएम ने किया तहसील में सौंदर्यकरण का लोकार्पण यह भी पढ़ें- जन-समस्याओं के समाधान को लेकर मंत्री प्रदीप बत्रा सख्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...