रुड़की के मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ
देहरादून, सितम्बर 3 -- रुड़की। महात्मा गांधी के स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में 1 से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने छात्राओं एवं महाविद्यालय के सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने अपने घर, महाविद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की गई। छात्राओं और महाविद्यालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए कूड़ा-कचरा एकत्र कर परिसर को स्वच्छ बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.