रुडकी, अगस्त 26 -- रुड़की, संवाददाता । देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग रेंज में आयोजित 21वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर स्कूल/यूनिवर्सिटी शूटिंग प्रतियोगिता में रुड़की के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। तपस्या शूटिंग रेंज से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कई पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल सब-सब यूथ महिला सिटिंग वर्ग में रुड़की के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक जीते। श्री ने स्वर्ण, जियांशी ने रजत और अनोखी ने कांस्य पदक हासिल किया। 10 मीटर एयर राइफल आईएसएसएफ में नैतिक शर्मा ने कांस्य, यूथ महिला एयर पिस्टल में नंदिनी शर्मा ने कांस्य, यूथ पुरुष में विदुर चौधरी ने कांस्य और सब-सब यूथ वर्ग में रेयांश वर्मा ने रजत पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...