रुड़की के ग्रीन फील्ड बाईपास पर सर्विस रोड मांग को लेकर विधायक ने दिया धरना
देहरादून, जून 28 -- रुड़की। देहरादून हाईवे को दिल्ली से जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड बाईपास पर रविवार को सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। झबरेड़ा विधायक के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य में लगे ट्रकों को रोक दिया। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए निर्माण कार्य प्रभावित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाँव वालों का कहना था कि ग्रीन फील्ड बाईपास के निर्माण से पहले नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा, ताकि आसपास के गांवों का संपर्क बना रहे। लेकिन अब बाईपास का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद सर्विस रोड नहीं बनाई गई है, जिससे हजारों ग्रामीणों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.