रुड़की की दीया भटनागर ने जीता तीसरा स्थान
रुडकी, जुलाई 23 -- रुड़की, संवाददाता। फेसबुक पर बालमंच उज्जैन के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन पर्यावरण जागरूकता रील प्रतियोगिता में रुड़की की सात वर्षीय दीया भटनागर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. पवन कुमार मिश्र के निर्देशन में किया गया। इसमें दो आयु वर्ग बनाए गए थे, जिनमें पहला वर्ग 1 से 15 वर्ष तथा दूसरा 16 से 25 वर्ष तक के प्रतिभागियों के लिए था। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 500 से 1000 प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रील प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- पर्यावरण रील प्रतियोगिता में रुड़की की दीया भटनागर ने जीता तीसरा स्थान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.