रुड़की और नारसन ब्लॉक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित
रुडकी, मई 30 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की और नारसन ब्लॉक सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने, कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक प्रणाली लागू करने तथा लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। नारसन बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ पवन सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत प्रत्येक गांव में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी गांव स्तर पर कूड़ा संग्रहण, निगरानी और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव और स्वस्थ वातावरण के लिए जनसहभागिता बेहद आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.