रुडकी, मार्च 5 -- सिविल अस्पताल रुड़की में सोमवार से किशोरियों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत 14 वर्ष से 15 वर्ष तीन माह तक की आयु वर्ग की किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अर्बन हेल्थ ऑफिसर रामकेश गुप्ता ने बताया कि यह वैक्सीन सिविल अस्पताल रुड़की में ही लगाई जाएगी और सभी पात्र किशोरियों को यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना और समय रहते सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में करीब 2100 किशोरियों को चिन्हित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.