रुडकी, जनवरी 8 -- सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इससे अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने चिकित्सा निदेशालय को पत्र लिखकर फिजिशियन, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिक चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। अस्पताल की फिजिशियन डॉ. शशि रंजन लंबे समय से अवकाश पर चल रही हैं। इससे ओपीडी और भर्ती मरीजों के इलाज पर असर पड़ रहा है। सर्जन डॉ. प्रनम प्रताप सिंह ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.