रुडकी, मार्च 9 -- अचानक गर्मी बढ़ने से सिविल अस्पताल में सीजनल बीमारियों और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण की शिकायत अधिक हो रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी़ में छह सौ अधिक मरीज पहुंचे। सिविल अस्पताल के ओपीडी काउंटर में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई थी। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को चिकित्सक की ओपीडी के बाहर लाइन लगाकर खड़ा होना पड़ा। मरीजों की संख्या अधिक होने से उन्हें काफी लंबा इंतजार भी करना पड़ा। सबसे ज्यादा मरीज वायरल से संबंधित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.