रुडकी, जनवरी 1 -- नए साल के पहले दिन गुरुवार को सिविल अस्पताल रुड़की में नौ किलकारियां गूंजी। नए मेहमान के घर आने पर परिवार भी फूले नहीं समा रहे हैं। बच्चा और जच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। गुरुवार से नव वर्ष 2026 का शुभारंभ हो गया है। नव वर्ष के पहले दिन अनेक परिवारों में बच्चों का जन्म हुआ है। नए साल के पहले दिन नए मेहमान के आने से परिवार बेहद खुश हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में नए साल में नौ बच्चों का जन्म हुआ है। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...