रुडकी, अप्रैल 9 -- सिविल अस्पताल रुड़की में मरीजों की सुविधा के लिए एक बार फिर क्यूआर स्कैन आधारित पंजीकरण व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इस पहल से न केवल लंबी कतारों से राहत मिलेगी, बल्कि अस्पताल में भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। नई व्यवस्था के लागू होने से मरीजों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा, जिससे उपचार प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत गुरुवार को अस्पताल में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 257 मरीजों की आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान मरीजों को आभा आईडी के फायदे और उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी गई। हालांकि, व्यवस्था के पहले दिन कुछ मरीजों को आभा आईडी बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा और काउंटर पर लंबी लाइनें भी देखी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.