रुड़की अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी
रुडकी, अप्रैल 2 -- सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी गहराने लगी है। कई ग्रुपों का रक्त बेहद सीमित मात्रा में बचा है, जबकि कुछ ग्रुप का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो चुका है। ऐसे में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, डिलीवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं और इमरजेंसी मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अस्पताल के ब्लड में लगे रक्त उपलब्धता बोर्ड के अनुसार अधिक जरूरत वाले कुछ ब्लड ग्रुप का स्टॉक या तो बेहद कम है या समाप्ति की स्थिति में है। ब्लड बैंक में 108 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को माह में एक से दो बार रक्त चढ़ाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.