फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर,संवाददाता। माघ मेला प्रयागराज में आज प्रथम मुख्य पर्व स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट है। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रुट डायवर्जन लागू किया गया है। डायवर्जन प्वाइंट पर 54 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा क्यूआरटी और विशेष पुलिस बल दस्ता भी तैनात हैं। जो लगातार हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। पौष पूर्णिमा पर प्रथम मुख्य स्नान है। प्रयागराज को जाने वाले श्रद्धालुओं को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत तैयारी पूरी की है। दो जनवरी की रात 12 बजे से रुट डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन चार जनवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले भारी वाहन चौडगरा से बिंदकी, बंधवा होते हुए बांदा की ओर जाएंगे। मिर्जापुर की ओर जाने के लिये इसी मार्ग पर शंकरगढ होते हुए मिर्जापुर की ओर जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.