पीलीभीत, मार्च 8 -- थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मैथी सैदुल्लागंज निवासी वेदकुमारी ने एसपी के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पति बाबूराम,उनका भतीजा प्रवेश कुमार,विकास,जिठानी नंदरानी देवी,सास द्रोपदी देवी ने पांच मार्च को शाम करीब छह बजे उसे रूटाबेटर से बांधकर बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उसने मारपीट की सूचना अपने पिता को दी तो उसके पिता ससुराल पहुंचे। वहां उसको बंधनमुक्त कराया। आरोप है कि उसके पति के एक रिश्तेदार से संबंध हैं। इस वजह से उसके साथ मारपीट की जाती है। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...